जयपुर। वैश्विक आभूषण ब्रांड जेन डायमंड ने जयपुर के पैसिफिक मॉल में अपना नया स्टोर शुरू किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 450 से अधिक स्टोर संचालित करने वाला यह ब्रांड भारत में अपने खुदरा कारोबार का विस्तार कर रहा है। मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और हैदराबाद जैसे शहरों में मौजूदगी के बाद जयपुर में नए स्टोर की शुरुआत को भारतीय बाजार में ब्रांड की बढ़ती पहुंच की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जेन डायमंड के प्रबंध निदेशक नील सोनावाला ने बताया कि जेन डायमंड प्राकृतिक हीरों से बने आभूषणों के लिए जाना जाता है। ब्रांड के संग्रह में पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन का मेल देखने को मिलता है। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ब्रांड की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर हैं। कंपनी के अनुसार, उसके उत्पाद उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं, जो विशिष्ट डिजाइन, शालीनता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।
आभूषणों के साथ ब्रांड परफ्यूम, टाई, घड़ियां, पेन और सोने के सिक्कों सहित चुनिंदा लग्जरी उत्पाद भी उपलब्ध कराता है। इस तरह ग्राहक यहां आभूषणों के अलावा उपहार और व्यक्तिगत उपयोग के लिए अन्य उत्पाद भी खरीद सकते हैं।
सोनावाला ने बताया कि भारत कंपनी के लिए प्रमुख विकास बाजार बना हुआ है। मुंबई, चंडीगढ़, बेंगलुरु और हैदराबाद में मिली प्रतिक्रिया से कंपनी का भरोसा बढ़ा है। जयपुर अपनी समृद्ध आभूषण परंपरा, कारीगरी और डिजाइन विरासत के लिए जाना जाता है। ऐसे में यहां स्टोर खोलना कंपनी के विस्तार की रणनीति का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि कंपनी जयपुर के ग्राहकों को ऐसा अनुभव देना चाहती है, जिसमें वैश्विक डिजाइन, उत्कृष्ट कारीगरी और प्राकृतिक हीरों का आकर्षण एक साथ मिले। पैसिफिक मॉल का नया स्टोर ग्राहकों को व्यक्तिगत और यादगार खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

















