65 हजार रुपए की रिश्वत लेते विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

0
45
Development Officer and Junior Assistant arrested while accepting a bribe of 65,000 rupees
Development Officer and Junior Assistant arrested while accepting a bribe of 65,000 rupees

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने खैरथल-तिजारा जिले की मुण्डावर पंचायत समिति में कार्रवाई करते हुए विकास अधिकारी संजय कुमार यादव और कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार सिंह को 65 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सफाई के ठेकों और पाइपलाइन कार्य के बिलों की माप पुस्तिका (एमबी) भरवाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म मैसर्स अमनदीप को ग्राम पंचायत मातौर और नगंली ओजा में सफाई के ठेके मिले थे। इन ठेकों तथा फर्म की ओर से किए गए पाइपलाइन कार्य के बिलों की माप पुस्तिका भरवाने के लिए विकास अधिकारी संजय कुमार यादव 65 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे।

एसीबी ने 23 अक्टूबर को शिकायत में रिश्वत मांगने के आरोप का सत्यापन कराया। इसमें विकास अधिकारी के रिश्वत राशि लेने के लिए सहमत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में एसीबी चौकी भिवाड़ी प्रभारी एवं ट्रैप अधिकारी सुरजीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान विकास अधिकारी संजय कुमार यादव और कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार सिंह को 65 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here