यातायात पुलिसकर्मी को स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर भागा आरोपी गिरफ्तार

0
37

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिसकर्मी को स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर फरार होने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुशांक उर्फ शिवा (30) के रूप में की है। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बताया कि 8 सितंबर 2026 को मानसरोवर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने काले रंग की स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया था। आरोप है कि चालक ने रुकने के बजाय तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस संबंध में मानसरोवर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने वाहन के पंजीकृत मालिक को नोटिस जारी करने के बाद स्कॉर्पियो जब्त कर ली थी, जबकि चालक फरार था। मानसरोवर थानाधिकारी सतीश चंद के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपी का पता लगाकर आरोपी सुशांक उर्फ शिवा निवासी अलवर हाल जयपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here