सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव का प्रथम निमंत्रण गणेशजी को अर्पित

0
17
The first invitation of Sahastrabahu Arjun Jayanti festival was offered to Lord Ganesha.
The first invitation of Sahastrabahu Arjun Jayanti festival was offered to Lord Ganesha.

जयपुर। राजधानी में 16 नवंबर को आयोजित होने वाले भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचकर प्रथम पूज्य गणेशजी महाराज के दर्शन किए। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान को महोत्सव की प्रथम निमंत्रण पत्रिका अर्पित कर निर्विघ्न और सफल आयोजन की कामना की।

इसके बाद समिति के सदस्य जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान हैहयवंशीय कलाल महासभा भवन पहुंचे। यहां परिसर में स्थित भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन मंदिर, शिव पंचायत और श्री बालाजी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन कर निमंत्रण पत्र भेंट किया गया।

इस दौरान उत्तम चंद चौधरी, संजय जायसवाल, महेश जायसवाल, ललित जायसवाल, पूरण जायसवाल और हरिओम हाड़ा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं से 16 नवंबर को आयोजित होने वाले जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here