आरपीए में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक में भोजन की बर्बादी रोकने के लिए प्रशिक्षुओं ने ली शपथ

0
7

जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के चौथे दिन बुधवार को ‘एडॉप्ट सस्टेनेबल फूड’ थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान स्वस्थ और संतुलित भोजन अपनाने के साथ भोजन की बर्बादी रोकने पर जोर दिया गया।

अकादमी के सभी हॉस्टल प्रभारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार रेशेदार फल खाने और प्रशिक्षुओं के भोजन में पौष्टिक एवं टिकाऊ खाद्य विकल्प शामिल करने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को भोजन का महत्व समझाते हुए ‘उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में’ की शपथ दिलाई गई।

प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया गया कि वे अपनी थाली में उतना ही भोजन लें, जितना खा सकें, ताकि अन्न का एक भी दाना बर्बाद न हो। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ खानपान की आदतों को बढ़ावा देने और खाद्य संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here