अपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

0
24

जयपुर। आश्रम मार्ग स्थित निर्माण नगर के 88 कस्तूरबा अपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की घटना से अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना प्रभारी हरिसिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

वहीं दमकल विभाग की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तत्परता से आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में उस पर काबू पा लिया। पुलिस और दमकलकर्मियों की मुस्तैदी से आग को अपार्टमेंट के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान और घटना के अन्य पहलुओं की जानकारी सामने आना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here