बंगाली बाबा गणेश मंदिर में विशाल अन्नकूट महोत्सव 15 नवंबर को

0
87

जयपुर। दिल्ली रोड स्थित श्री बंगाली बाबा गणेश मंदिर में 15 नवंबर को विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में हजारों श्रद्धालु पंगत में बैठकर अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करेंगे। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नारायण लाल अग्रवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संयोजक संजय गोयल पतंग वाला ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर प्रथम पूज्य भगवान गणेश का विशेष शृंगार कर आकर्षक पोशाक धारण कराई जाएगी।

इसके बाद अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। मंदिर परिसर में स्थित स्वयं आत्माराम महादेव को भी प्रसादी अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जयपुर की विभिन्न कॉलोनियों के साथ दिल्ली रोड और आगरा रोड क्षेत्र से श्रद्धालु टोलियों के रूप में मंदिर पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के लिए पंगत में प्रसादी ग्रहण करने की व्यवस्था की जाएगी।

आयोजन समिति के अनुसार अन्नकूट प्रसादी तैयार करने में 100 किलो चावल, 600 किलो मूंग, 600 किलो छोले, 600 किलो आटा और 500 किलो चीनी का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा 40 टंकी सब्जी और 40 टंकी कढ़ी तैयार की जाएगी।

प्रसादी बनाने के लिए एक दर्जन से अधिक भट्ठियां लगाई जाएंगी, जिन पर करीब 150 कारीगर जुटेंगे। वहीं, प्रसादी वितरण और पंगत व्यवस्था में 500 कार्यकर्ताओं की टीम सहयोग करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here