हॉर्न बजाने की बात पर बवाल: पत्थर मारकर कार के शीशे तोड़े

0
21

जयपुर। खोरा बीसल थाना इलाके में बीच सड़क खड़ी कार को हटवाने के लिए हॉर्न बजाना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि इससे नाराज युवकों ने अपने परिवार और परिचितों के साथ मिलकर युवक की कार में पत्थर मारकर तोड़फोड़ की।

उसे कार से बाहर खींचकर बाल पकड़े और मुंह पर मुक्के मारकर दांत तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए युवक की बहन, जीजा और उनके छोटे भाई के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने खोरा बीसल थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

एएसआई शैतान सिंह के अनुसार झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी निवासी अभिषेक शर्मा (24) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह भाईदूज के त्योहार पर अपनी बहन के घर निवारू रोड स्थित विश्वनाथ धाम कॉलोनी आया था। दोपहर करीब तीन बजे वह बहन के घर के पास पहुंचा तो बीच सड़क पर काले रंग की एक एसयूवी खड़ी थी।

रास्ता देने के लिए उसने हॉर्न बजाया। इस पर घर के अंदर से दो युवक बाहर आए और गाली-गलौच करने लगे। कुछ ही देर में उनके परिवार और परिचितों के करीब 10-15 लोग वहां पहुंच गए और हॉर्न बजाने को लेकर विवाद करने लगे।

आरोप है कि हमलावरों ने पत्थर उठाकर अभिषेक की कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद उसे कार से बाहर निकालकर बाल पकड़े और मुंह पर मुक्के मारे, जिससे उसका दांत टूट गया। शोर सुनकर बहन, जीजा और उनके छोटे भाई बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

अभिषेक के अनुसार, वह किसी तरह वहां से भागकर घर में घुसा और अपनी जान बचाई। बाद में लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस ने मारपीट और कार में तोड़फोड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here