एक साल से फरार दस हजार रुपए का इनामी लुटेरा गिरफ्तार

0
78
Wanted robber with a bounty on his head arrested after a year on the run
Wanted robber with a bounty on his head arrested after a year on the run

जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय की ओर से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की खोह नागोरियान थाना पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे दस हजार रुपए के इनामी अपराधी अशफाक हुसैन उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी माणक चौक थाने में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित था।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि नागोरियान थाना पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे दस हजार रुपए के इनामी अपराधी अशफाक हुसैन उर्फ लक्की को (36) निवासी बरोनी जिला टोंक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ माणक चौक थाने में प्रकरण दर्ज है। इस प्रकरण में वह पिछले एक साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here