दिवाली स्नेह मिलन व अन्नकूट महोत्सव में दिखा प्रेम और समरसता का संगम

0
51

जयपुर। साकेत कॉलोनी समिति का दिवाली स्नेह मिलन व अन्नकूट प्रसादी महोत्सव रविवार को कॉलोनी के कोहिनूर पार्क में आयोजित किया गया। इस दौरान महोत्सव में प्रेम और समरसता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर करीब 300 लोगों ने प्रसादी का आनंद लिया।

समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर भूतड़ा व सचिव योगेश बिंदल ने बताया कि इस मौके पर अतिथियों में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक परनामी, समाजसेवी बिमलेश अग्रवाल, उदय परनामी,बीएम गांधी, समिति के उपाध्यक्ष शांति प्रसाद जैन व ललित शर्मा,समिति के पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा, दीपक खत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान समिति के नए सदस्यों का सम्मान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here