जयपुर। श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति के तत्वावधान में रविवार को राधा मोहन कुमावत को समिति का नया ‘गौ सेवा व्यवस्थापक’ नियुक्त किया गया है। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस नियुक्ति के साथ ही कुमावत ने औपचारिक रूप से समिति की सदस्यता ग्रहण करते हुए गौ सेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के दौरान समिति के सचिव हनुमान लुगरिया, रामूदान चारण, रमेश चंद्र मेवाड़ा, गणेश नारायण, कन्हैयालाल शर्मा, नरेंद्र टेलर और सुरेंद्र बैरवा सहित पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही।
पदाधिकारियों ने बताया कि समिति का मुख्य संकल्प निराश्रित और असहाय गौवंश की सेवा व संरक्षण करना है। नई नियुक्ति से समिति के सेवा कार्यों और प्रबंधन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

















