बाइक सवार बदमाशों ने महिला की सोने की चेन तोड़ी

0
27

जयपुर। राजधानी जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने खादी ग्रामोद्योग के पास राह चलती महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेकर इलाके में नाकाबंदी भी करवाई। लेकिन बाइक सवार का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस मामले की जांच पड़ताल सहायक पुलिस उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह कर रहे है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता 50 वर्षीय महिला सरोज सैनी निवासी टोंक फाटक ने मामला दर्ज करवाया है कि सोमवार को खादी ग्रामोद्योग के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने मौका पाकर उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही बदमाशों की पहचान और उनकी आवाजाही का पता लगाने के लिए घटनास्थल तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here