महिला की चेन तोड़कर भागे बदमाशों को पुलिस ने धर—दबोचा

0
27

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि बजाज नगर थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले तरुण रेगर (19) निवासी कुंडेरा जिला सवाई माधोपुर तथा रवि कुमार वर्मा (18 वर्ष 6 माह) निवासी बौंली जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस आरोपियों से अन्य चेन स्नेचिंग और आपराधिक वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह के अनुसार 16 नवंबर को परिवादिया सरोज सैनी घरेलू सामान खरीदने के लिए मंडे मार्केट जा रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए। पीड़िता की रिपोर्ट पर बजाज नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वहीं वारदात के खुलासे के लिए थाना पुलिस की विशेष टीम गश्त और संदिग्ध बदमाशों की निगरानी में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांधीनगर स्टेशन के पास एक महिला की चेन तोड़कर तीन युवक मोटरसाइकिल से फरार हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीछा किया और दो आरोपियों को पकड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here