पर्यटकों की सुरक्षा के लिए चलाए विशेष अभियान में 4 लपकों सहित 17 आरोपी गिरफ्तार

0
14

जयपुर। पर्यटन नगरी जयपुर में देशी-विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराने के लिए जयपुर कमिश्नरेट के उत्तर जिला पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पर्यटकों से अभद्रता और दुर्व्यवहार करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमें चार लपकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि धारा 170 बीएनएसएस के तहत 13 अन्य आरोपियों को पकड़ा गया है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करन शर्मा ने बताया कि माणकचौक, ब्रह्मपुरी, आमेर और पर्यटक थाना पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, बाजारों और ऐतिहासिक धरोहरों के आसपास पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि पर्यटकों को किसी तरह की असुरक्षा या असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ममनून निवासी लेखराज नगर, थाना जयसिंहपुरा खोर, साजिद खान निवासी मेहन्दी नगर, आमेर, मनोज कुमार सिंधी निवासी नन्द वाटिका, कुण्ड रोड, आमेर और सानू निवासी रामगंज बाजार, जयपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने श्री कृष्ण महावर निवासी जोशी कॉलोनी, राजामल का तालाब, सुभाषचौक, सुनील सांभरिया निवासी पर्ततपुरी, छीपीवाड़ा, ब्रह्मपुरी, आरिफ निवासी ठाठर काजीवाड़ा, आमेर, शाहरुख, सतीश खींची, शहरून, फरहान और शरवार निवासी जेपी कॉलोनी, जलमहल, आमेर को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा महेश, मोहम्मद रेहान, दानिश बेग और अमजद निवासी आमेर तथा गोलू सांवरियां को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पर्यटक स्थलों पर व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए यह विशेष अभियान 23 नवंबर तक जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here