चलते लोडिंग टेम्पो में लगी आग: राहगीर की सतर्कता से बची चालक की जान

0
19

जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह लोहामंडी कट के पास चलते लोडिंग टेम्पो में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहगीर की सतर्कता और स्थानीय लोगों की तत्परता से चालक की जान बच गई। लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे चालक बलवीर तोमर लोडिंग टेम्पो लेकर 200 फीट बाइपास से 14 नंबर रोड की ओर जा रहा था। लोहामंडी कट के पास पहुंचते ही टेम्पो के निचले हिस्से से धुआं उठने लगा। चालक ने शुरुआत में इसे साइलेंसर का धुआं समझकर नजरअंदाज कर दिया। इसी दौरान पास से गुजर रहे एक राहगीर ने वाहन से भारी मात्रा में धुआं निकलता देख शोर मचाकर चालक को सतर्क किया।

राहगीर की चेतावनी पर चालक ने तुरंत टेम्पो सड़क किनारे रोका और नीचे उतर गया। उसके बाहर निकलते ही धुएं ने आग का रूप ले लिया। आग बढ़ती देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने बाल्टियों व अन्य साधनों से पानी डालना शुरू किया। सामूहिक प्रयासों से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों और वाहन को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here