जयपुर। राजा पार्क स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से साईं बाबा की पालकी यात्रा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ निकाली गई। पालकी यात्रा मंदिर से रवाना होकर गुरुनानकपुरा, राजा पार्क के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेश जुनेजा एवं संचालक श्रीराम जुनेजा ने बताया कि पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान साईं बाबा के जयकारों एवं भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिवराज अरोड़ा, इंद्रजीत शर्मा, नरेश खुराना, कैलाश शर्मा, देवकी नंदन भाटिया सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पालकी यात्रा का स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर भगवान की महाआरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

















