जयपुर में खुला इटली के ब्रांड कार्पिसा का दूसरा फ्लैगशिप स्टोर

0
38

जयपुर। इटली के हैंडबैग, लगेज और फैशन एक्सेसरीज ब्रांड कार्पिसा ने जयपुर के मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में अपना दूसरा फ्लैगशिप स्टोर शुरू किया है। आयोजित उद्घाटन समारोह में जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह और अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला मौजूद रहे। इस अवसर पर फैशन, कारोबार और मीडिया जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की। जयपुर में नए स्टोर की शुरुआत के साथ कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाया है।

इटली के नेपल्स में मुख्यालय वाली कंपनी कुवेरा एस.पी.ए. (कार्पिसा) ने भारत में ब्रांड के विस्तार के लिए निओपोलिस ब्रांड्स के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की है। कंपनी की योजना देशभर में 100 से अधिक स्टोर खोलने की है। जयपुर का नया स्टोर करीब 1,800 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है और पैसिफिक मॉल के भूतल पर स्थित है। यहां ग्राहकों को इटली के खास डिजाइन और शैली वाले हैंडबैग, लगेज तथा अन्य फैशन एक्सेसरीज की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी।

कार्पिसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मॉरीज़ियो कार्लिनो ने कहा कि बेंगलुरु के ग्राहकों से कार्पिसा इटालिया को अच्छा प्रतिसाद मिला है। इससे कंपनी भारत में अपने विस्तार को लेकर उत्साहित है। उन्होंने कहा कि इटली में कार्पिसा अपने क्षेत्र का अग्रणी ब्रांड है और भारत में भी कंपनी अपनी मजबूत पहचान बनाना चाहती है। भारतीय साझेदार निओपोलिस ब्रांड्स के साथ मिलकर 100 से अधिक स्टोर खोलने की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि भारत कार्पिसा के महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक बाजारों में शामिल होगा।

उद्घाटन समारोह में मौजूद अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला ने कहा कि बेंगलुरु के ग्राहकों को कार्पिसा के विशिष्ट आकार वाले हैंडबैग, विशेषकर होबो और बकेट शैली के बैग पसंद आए हैं। ये बैग कई रंगों और विभिन्न विकल्पों में उपलब्ध हैं। उन्होंने जयपुर के नए स्टोर के इटालियन अंदाज की सराहना करते हुए कहा कि भारत में तेजी से विस्तार की ब्रांड की योजना से जुड़कर वह उत्साहित हैं।

निओपोलिस ब्रांड्स ने बेंगलुरु के फीनिक्स मार्केटसिटी में पहला फ्लैगशिप स्टोर खोलकर कार्पिसा को भारतीय बाजार में पेश किया था। इसके बाद ब्रांड की पहुंच ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बढ़ी है। जयपुर में नया स्टोर शुरू होने के साथ कंपनी ने अपनी ऑनलाइन उपस्थिति को भी मजबूत किया है। ग्राहक कार्पिसा की आधिकारिक वेबसाइट www.carpisa.in के अलावा मिंत्रा, नायका और टाटा क्लिक जैसे प्रमुख ऑनलाइन खरीदारी मंचों के माध्यम से भी इसके उत्पाद खरीद सकते हैं।

निओपोलिस ब्रांड्स के चेयरमैन शैलेश चतुर्वेदी ने कहा कि इटालियन डिजाइन रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को भी आकर्षक और स्टाइलिश रूप देता है। कार्पिसा अपने डिजाइन, गुणवत्ता और किफायती कीमतों के कारण भारतीय ग्राहकों की पसंद के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि कंपनी को भारत में इस ब्रांड के विस्तार की काफी संभावनाएं दिखाई देती हैं।

इटली के साझेदारों के साथ मिलकर कार्पिसा को भारतीय बाजार में एक सफल अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य देश के प्रमुख बाजारों में अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंच बनाना और ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन का लाभ उठाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here