रवि-पुष्य नक्षत्र पर नहर के गणेशजी का दूर्वा मार्जन से होगा पंचामृत अभिषेक

0
24

जयपुर। ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित अतिप्राचीन दाहिनी सूंड दक्षिणमुखी श्री नहर के गणेशजी महाराज के मंदिर में रविवार को रवि-पुष्य नक्षत्र के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। मंदिर युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में प्रातः शुभ मुहूर्त में प्रथम पूज्य गणपतिजी महाराज का मंदिर परिवार की ओर से दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।

इसके बाद भगवान को नवीन पोशाक धारण करवाकर पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सायंकाल 251 दीपकों से महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि एवं विघ्ननिवारण के प्रतीक रक्षा सूत्र भी वितरित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here