35 लाख रुपए कीमत के जेवरात सहित शातिर चोर गिरफ्तार

0
266
A cunning thief was arrested with jewellery worth Rs 35 lakh.
A cunning thief was arrested with jewellery worth Rs 35 lakh.

जयपुर। माणक चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धाबाई जी का खुर्रा के घरों में हो रही चोरियों का खुलासा करते हुए बदमाश को गिरफ्तार किया है और साथ ही 35 लाख रुपए कीमत के जेवरात भी बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने रेकी के बाद कई मकानों में घुसकर चोरी की वारदात करना कबूला। जो नशे की लत के चलते चोरी किए सामान को बेच देता था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि माणक चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धाबाई जी का खुर्रा के घरों में हो रही चोरियों का खुलासा करते हुए इस मामले में आरोपित रेहान (20) निवासी ईदगाह गलता गेट को गिरफ्तार कर उसके पास से चुराए गए 35 लाख रुपए कीमत के जेवरात भी जब्त किए गए है। पूछताछ में सामने आया है कि उसने धाबाई जी का खुर्रा के कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

वह रेकी के बाद मकानों के अंदर घुसकर बर्तन व अन्य सामान चोरी कर फरार हो जाता था। कॉलोनी में हंगामा होने पर चोरी किए सामान को जगह देखकर छिपा देता था। पुलिस से बचने के लिए वहीं कॉलोनी में इधर-उधर घूमता रहता था। नशे की पूर्ति के लिए घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here