July 27, 2024, 10:38 am
spot_imgspot_img

साढ़े चार किलो गांजा सहित एक महिला तस्कर गिरफ्तार

जयपुर। विधाधर नगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाली एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से चार किलो 515 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि जयपुर शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत विधाधर नगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की सप्लाई करने वाली रेखा सांसी निवासी विधाधर नगर को गिरफ्तार कर उसके पास से चार किलो 515 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस आरोपित महिला से मादक पदार्थ गांजा की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles