July 27, 2024, 7:36 am
spot_imgspot_img

नोट्स देने के बहाने बुलाकर युवती से दुष्कर्म

जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में नोट्स देने के बहाने बुलाकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार एक युवती ने मामला दर्ज करवाया कि उसके साथ कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा महेश शर्मा उसे नोट्स देने के बहाने कमरे पर ले गया। जहां पर आरोपी ने उस के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अब पीड़िता से शादी करने से इनकार कर रहा है। साथ ही आरोपी ने दुष्कर्म करने का वीडियो भी बना रखा हैं। इसे वायरल करने की धमकी देकर उसे डरा रहा है। आरोपी उसे जाती सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे गंदी गालियां भे दे रहा है।

सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक महेश शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म करने और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती का मेडिकल करवाया दिया गया है। युवती के 164 के बयान दर्ज किए जाएंगे। एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। पीड़िता ने जो आरोप युवक पर लगाए हैं उसकी भी जांच की जा रही हैं। घटना वाली जगह पर भी पुलिस टीम गई और जांच करना शुरू कर दिया हैं। पुलिस हर एंगल से इस प्रकरण की जांच कर रही हैं। आरोपी युवक के सम्भावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles