नौकरी लगाने के बहाने बुलाकर होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म

0
447

जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में नौकरी लगाने के बहाने बुलाकर होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडिता के बयानों के आधार पर मामल दर्ज कर जांच में जुटी है। इस मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सांगानेर कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि चित्तौड़गढ़ निवासी 33 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि अगस्त-2024 में उसके पास रिंकू मीणा नाम के युवक ने कॉल किया। कॉल कर जयपुर के रामनगरिया इलाके में स्थित होटल का मैनेजर बोलना बताया। होटल के रिसेप्शन पर लेडीज स्टाफ की जरूरत होने की कहा। आपको नौकरी की जरूरत होने का पता चलने पर कॉल किया है। होटल में रिसेप्शन पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर मिलने के लिए होटल बुलाया।

नौकरी के लिए होटल जाने पर रिंकू मीणा और विनोद ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर मोबाइल में बनाया अश्लील वीडियो दिखाकर चुप करवा दिया।

अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर धमकाने लगे। आए दिन की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here