पिस्तौल दिखाकर युवती से दुष्कर्म

0
268

जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में परिचित युवक द्वारा पिस्तौल दिखाकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। वहीं इस मामले की जांच थानाधिकारी संग्राम सिंह कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार झालाना डूंगरी निवासी युवती ने मामला दर्ज कराया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे। ज्यादातर समय साथ रहने के दौरान आरोपी से मिलना-जुलना लगा रहता था। आरोप है कि आरोपी परिचित ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर पिस्तौल दिखाकर डराया। ब्लैकमेल कर धमका कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here