मंदिर में पूजा के दौरान पहुंचे नाग-नागिन:दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0
46
A pair of snakes appeared during worship at the temple.
A pair of snakes appeared during worship at the temple.

जयपुर। सावन मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के दुर्लभ संयोग पर आमेर के महारुद्र शक्तिपीठ मंदिर में एक अनूठा दृश्य देखने को मिला, जहां पूजा-अर्चना के दौरान अचानक नाग-नागिन का जोड़ा प्रकट हो गया। वहीं दूसरी ओर, सीकर के प्रमुख शिवालयों में भी भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।

आमेर स्थित महारुद्र शक्तिपीठ मंदिर में सोमवार सुबह जब श्रद्धालु नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार पर विशेष पूजा कर रहे थे, तब शिवलिंग के पास अचानक नाग-नागिन का जोड़ा आ गया।

मंदिर के पुजारी अविनाश मिश्रा ने बताया कि इस अप्रत्याशित दृश्य को देखकर वहां मौजूद भक्तों में उत्सुकता और रोमांच का माहौल बन गया। कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही भी प्रभावित हुई, और कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

इस घटना के बाद सर्प मित्रों और स्थानीय लोगों ने अपील की है कि धार्मिक या रिहायशी स्थलों पर सांप दिखाई देने पर घबराने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्रों को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here