एक दौड़ मां के नाम एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन 1 जून को

0
288

जयपुर। मासरोवर के वीटी रोड पर स्थित सिटी पार्क के मुख्य द्वार पर 1 जून को नए सपने,नई उड़ान संस्था के तत्वावधान में एक दौड़ मां के नाम एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हवा महल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुंद आचार्य लोकसभा सांसद मंजू शर्मा,उपस्थित रहेंगी।

एक दौड़ मां के नाम मैराथन एवं महिला सम्मान समारोह में आरएएस पंकज ओझा,मानव अधिकार अध्यक्ष चमन कवरजी,निम्स की डॉक्टर शोभा तोमर,फायर समिति के अध्यक्ष पारस जैन,पूर्व विधायक सोमकांत अतिथि के रुप में शामिल होंगे। संस्था की अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने बताया कि संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुनील खांडल एव महासचिव मीनाक्षी शर्मा का अहम सहयोग है।

इस कार्यक्रम में 101 महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। जिन्होने अपने कार्य क्षेऋ में उत्कृष्ट कार्य किए है, साथ ही समाज और धर्म की रक्षा के लिए कई कार्यो में शामिल रहीं है। महिलाओं के सम्मान में सभी महिलाओं को मोमेंट देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में आने वाले पुरुष एवं महिलाओं को सर्टिफिकेट,टी-शर्ट,अल्पाहार देकर सम्मानित किया जाएगा। एक दौड़ मां के नाम में प्रथम विजेताओं को एक-एक हेलमेंट भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में करीब 5 सौ से 6 सौ लोगों भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here