मंदिर श्री राम चंद्र जी  में रामनवमी की पूर्व संध्या पर सजेगी अलौकिक झांकी

चांदपोल बाजार स्थित मंदिर श्री राम चंद्र जी  में रामनवमी पर प्रेम भाया मंडल द्वारा बधाई उत्सव का आयोजन  किया जाएगा।

0
525

जयपुर। चांदपोल बाजार स्थित मंदिर श्री राम चंद्र जी  में रामनवमी पर प्रेम भाया मंडल द्वारा बधाई उत्सव का आयोजन  किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीराम का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। जिसमें रत्न जड़ित पोशाक ,बहुमूल्य आभूषण ,कुंदन मीने का ताज भगवान के सिर पर विराजमान किया जाएगा।

राम नवमी पर्व पर भगवान श्रीराम के अलौकिक श्रृंगार के लिए मंदिर प्रशासन ने विशेष फूल बाहर से मंगवाए है। बताया जा रहा है कि रामनवमी कार्यक्रम की मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। रामनवमी के उपलक्ष्य पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर प्रशासन ने रोशनी फूल माला, और आने वाले भक्तों के लिए ठंडा जल ,कूलर ,पंखे की उत्तम व्यवस्था की है।

राम जन्मोत्सव पर श्री प्रेम भाया मंडल ,जय लाल मुंशी का रास्ता चांदपोल बाजार द्वारा संतो महंतो के सानिध्य में बधाई उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में सभी प्रमुख मंदिरों के संत -महंत उपस्थित रहेंगे। इसी कड़ी में 17 अप्रेल को दोपहर 2 बजे पुत्रकमेष्ठी ग्रह शांति यज्ञ भी किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महंत नरेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि नवमी तिथि पर शाम 7 बजे असंख्य दीपकों से श्री ठाकुरजी की महा –आरती की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here