गलत तरीके से ओवर टेक करते वक्त ट्रेलर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत

0
156

जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में स्थित एक्सप्रेस हाईवे पर गलत तरीके से ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई और दोनो वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया की रैलिंग तोड़ते उसे से टकरा कर नीचे गिरने से बच गए। इस हादसे में ट्रक में लदे केमिकल के ड्रम सड़क पर गिर गए और उनमें रखा केमिकल सड़क पर बिखर गया।

जिसके बाद एक्सप्रेस हाईवे पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनो क्षतिगस्त वाहनों को रोड से साईड में करवा कर यातायात सुचारु किया।

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम करीब सवा 5 बजे थाना इलाके में स्थित जयपुर एक्सप्रेस-वे हाईवे पर गलत तरीके से ओवरटेक करते वक्त तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसके बाद दोनो वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया की रैलिंग में जा घुसे और पुलिया से नीचे गिरने से बच गए। गनीमत रहीं दोनो वाहन पुलिया से नीचे नहीं गिरे।

नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद ट्रक में लदे केमिकल के ड्रम सड़क पर बिखर गए और केमिकल रोड़ पर आ गया। पुलिस ने दमकल विभाग की एक गाड़ी की मदद से सड़क पर बिखरे केमिकल से साफ कराया। इस हादसे में ड्राइवर और कंडेक्टर बाल-बाल बच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here