दुपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर टोंक से गिरफ्तार

0
41
Cunning Two-Wheeler Thief Arrested in Tonk

जयपुर। बगरू थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कस्बे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि बगरू थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर राजकुमार मीणा उर्फ जोरु (20) को टोंक जिले के घाड़ थाना क्षेत्र में दबिश देकर धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों और गिरोह के साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार गोदारा ने बताया कि यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त (बगरू) हेमेंद्र शर्मा के सुपरविजन में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल रोहिताश और कांस्टेबल हंसाराम व मुकेश कुमार की मुख्य भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here