कचरा बीनने के बहाने बिजनेसमैन के घर में घुसे शातिर नकबजन

0
274

जयपुर। मोती डूंगरी इलाके में शातिर नकबजन ने दिन-दहाड़े कचरा बीनने के बहाने सूने मकान की रैकी की ओर और घर के गार्डन में लगी पानी की मोटर चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित को वारदात की जानकारी सीसीटीवी फुटेज देखने पर चली। सूचना पर मौके पर पहुंची एसएमएस थाना पुलिस ने सीसाीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात नकबजन के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया की थाना इलाके में स्थित पुरंदरजी का बाग निवासी मनीष भारद्वाज 27 अक्टूबर को परिवार सहित घर से बाहर गए हुए थे। तभी दिन -दहाड़े चोरी एक शातिर नकबजन कचरा बीनते हुए दीवार कूद कर घर के अंदर घुसा और गार्डन में लगी पानी की मोटर चोरी कर फरार हो गया। देर रात पीड़ित घर पर लौटा तो पानी की मोटर गायब मिली। जिसके बाद पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

जिसमें अज्ञात नकबजन पानी की मोटर चोरी कर दीवार कूद कर फरार होता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here