ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंग का अभिषेक

0
34
Abhisheka of the twelve Jyotirlingas at the Shri Panchmukhi Hanuman Temple on Jyeshtha Purnima.
Abhisheka of the twelve Jyotirlingas at the Shri Panchmukhi Hanuman Temple on Jyeshtha Purnima.

जयपुर। दिल्ली रोड स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में द्वितीय ज्येष्ठ मास पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को श्री गोविन्द देवजी की कृपा से महंत रामरज दास त्यागी के सानिध्य में द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन एवं अभिषेक का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। संत-महंतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व जन कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

धर्म प्रचारक विजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि भगवान शिव का गन्ने के रस, बेल रस, भांग, दूध, दही, घी, शहद, बूरा, विभिन्न फलों के रस तथा गंगाजल से विधिवत अभिषेक किया गया। वैदिक रीति से अनुष्ठान का संचालन डॉ. प्रशान्त शर्मा, रमाकांत और कौशल जैमिनी सहित विद्वानों ने कराया।

इस अवसर पर भगवान हनुमान और भगवान भोलेनाथ की आकर्षक विशेष झांकी सजाई गई तथा चूरमे का भोग अर्पित किया गया। संत-महंतों के सानिध्य में आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।

महाआरती में गढ़ गणेश मंदिर के गौरव मेहता, ट्रांसपोर्ट नगर के महंत विजय शंकर, परकोटा गणेश मंदिर के महंत अमित शर्मा तथा मेहंदीपुर बालाजी से सुदीप तिवारी सहित अनेक संत-महंत और श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here