आचार्य बालमुकुंद ने किया रामलीला के पोस्टर का विमोचन

0
34
Acharya Balmukund unveiled the Ramlila poster.
Acharya Balmukund unveiled the Ramlila poster.

जयपुर। गुप्त वृंदावन धाम में 20 अक्टूबर को रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के पोस्टर का विमोचन हवामहल विधायक आचार्य बालमुकुंद ने किया। विजयादशमी के अवसर पर होने वाली रामलीला में रामायण के अरण्यकांड का मंचन किया जाएगा। इसमें भगवान श्रीराम के वनवास काल के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजन की खास बात यह है कि रामलीला का मंचन व्यावसायिक कलाकारों के बजाय गुप्त वृंदावन धाम से लंबे समय से जुड़े भक्त करेंगे। ये भक्त सरकारी और निजी क्षेत्रों में सेवाएं देने के साथ भगवान श्री राम की लीलाओं के मंचन के लिए भी समय समर्पित कर रहे हैं। इसके लिए पिछले चार महीने से धाम में नियमित अभ्यास किया जा रहा है। भक्त प्रभावशाली संवाद, अभिनय और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को मंच पर साकार करने की तैयारी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here