जेडीए ने सेंट्रल स्पाइन में चार खाली फ्लैट किए कुर्क

0
29

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत बुधवार को सेंट्रल स्पाइन योजना में कार्रवाई करते हुए चार खाली फ्लैट कुर्क किए। संबंधित फर्म पर 2 करोड़ 15 लाख 73 हजार 788 रुपए की लीज राशि बकाया है। इस राशि पर देय ब्याज भी जमा नहीं कराया गया था।

अतिरिक्त आयुक्त राजस्व प्रतिभा पारीक ने बताया कि जोन उपायुक्त-9 सूर्यकांत शर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने सेंट्रल स्पाइन योजना के ग्रुप हाउसिंग प्लॉट संख्या एस-25 पर निर्मित व्यावसायिक संपत्तियों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की। मैसर्स गंगा सागर रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड पर बकाया लीज राशि और ब्याज जमा नहीं कराने के कारण यह कदम उठाया गया।

जोन उपायुक्त के अनुसार कुर्क की गई संपत्तियों में हाउसिंग सोसायटी के ब्लॉक-बी के खाली फ्लैट संख्या 304 और 403 तथा ब्लॉक-सी के खाली फ्लैट संख्या 905 और 804 शामिल हैं। बकाया राशि की वसूली के लिए चारों फ्लैट कुर्क किए गए हैं।

जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देशन में बकाया राजस्व वसूली के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण की ओर से बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले आवंटियों और संबंधित फर्मों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here