महिला ने झगड़े के बाद केरोसिन डालकर स्वयं को किया आग के हवाले, एसएमएस में उपचार जारी

0
150

जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में लीव इन में रह रही महिला ने पति से झगड़े के बाद स्वयं केरोसीन उडेल कर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गई। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल को जोगियों का मोहल्ला चोमू हाल मां करणी नगर निवासी रुबीना पत्नी इमरान ने स्वयं पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाकर उसे एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पर्चा बयान में पीडिता ने बताया कि वह इमरान के साथ एक साल से लिव इन रह रही है।

24 अप्रेल की शाम को उसका इमरान से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद पीडिता ने खुद पर मिट्‌टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here