जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने हाथापाई के बाद एक-दूसरे पर पथराव किया। झगड़े की सूचना पर पुलिस ने मोर्चा संभालने पहुंची। इस दौरान पुलिस ही महिलाओं के साथ मारपीट करने लगी।
महिलाओं को सड़क पर खींचते और थप्पड़ मारते नजर आई। पुलिस ने राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक महिला ने आरोप लगाया कि राजनीतिक धौंस के चलते ही गुरुवार रात को झगड़ा होने पर पुलिस ने हमारे खिलाफ ही कार्रवाई की।
डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि श्याम नगर के कटेवा नगर में रहने वाले दो पड़ोसियों में रात एक ट्रक को लेकर हुई कहासुनी में झगड़ा हो गया। दोनों ही पड़ोसियों के पक्ष में लोग इकट्ठा होने लगे। करीब डेढ़ घंटे बाद हाथापाई शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने हाथापाई के बाद एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया।
झगड़े की सूचना पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाइश करने के बाद भी झगड़ा शांत नहीं हुआ। पुलिस ने झगड़ा रोकने के लिए दोनों पक्ष को दूर करने की कोशिश की। इस दौरान पथराव होने पर दो पुलिसकर्मी और एक महिला घायल हो गईं। पुलिस ने माहौल बिगड़ता देखकर डरा-धमकाकर दोनों पक्षों को एक-दूसरे से अलग किया। पुलिस ने तीनों घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कर दो जनों को राउंड अप किया है। पथराव के चलते महिला के सिर में चोट लगी।
यहां पर दोनों ही परिवार पिछले काफी सालों से यहां रह रहे हैं। राजनीतिक धौंस के चलते कॉलोनी की 30 फीट रोड पर कंट्रक्सन मैटरियल का गोदाम डाल रखा है। गोदाम पर ईंट-पत्थर के ट्रक आए दिन आते-जाते रहते हैं। रात के समय ट्रकों के कॉलोनी में लगातार आने-जाने पर परेशानी का समाना करना पड़ता है। इसके चलते कई बार पड़ोसी से समझाइस भी की, लेकिन वह नहीं माने। उसके बाद इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। राजनीतिक धौंस के चलते ही गुरुवार रात को झगड़ा होने पर पुलिस ने हमारे खिलाफ ही कार्रवाई की।




















