एपेक्स हॉस्पिटल ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान

0
207

जयपुर। रॉयल डिफेंस वेटरन ग्रुप जयपुर साउथ एवं एपेक्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक होटल में देश की तीनों सेनाओं के वीर पूर्व सैनिकों (वेटरन्स) के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। सैनिकों ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव और शौर्यगाथाएं साझा कर समारोह को यादगार बना दिया।

समारोह में लेफ्टिनेंट कर्नल गजानन पांडे मुख्य अतिथि, कैप्टन बंशीधर विशिष्ट अतिथि तथा राजकुमार सक्सेना विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक अपने परिवारों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

एपेक्स हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. एस.बी. झवर, मार्केटिंग डायरेक्टर सिद्धांत झांवर तथा होटल सिगनेट इन के सीएमडी एवं सेवानिवृत्त आईएएस रामखिलाड़ी मीणा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। ग्रुप के संस्थापक राजकुमार सक्सेना और कार्यक्रम संयोजक सिद्धांत झांवर ने बताया कि एपेक्स हॉस्पिटल्स के सफल 32 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने ड्यूटी काल में किए गए विभिन्न शौर्यपूर्ण कार्यों और अनुभवों को मंच से साझा किया। कार्यक्रम में डॉ. अजयपाल सिंह, डॉ. बी.एम. गोयल, डॉ. विपुल खंडेलवाल एवं डॉ. ललित भारद्वाज ने पूर्व सैनिकों का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. एस.बी. झवर ने घोषणा की कि एपेक्स हॉस्पिटल समूह के सभी अस्पतालों में आर्मी पर्सन के लिए विशेष सुविधाएं और अलग व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। इस कार्यक्रम का समापन पूर्व सैनिकों के सम्मान और उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here