एरिया डोमिनेशन अभियान: स्मैक और अवैध गैस कारोबार पर पुलिस ने कसा शिकंजा

0
34

जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने शनिवार को एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत दो कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को स्मैक सहित गिरफ्तार किया, जबकि घरेलू गैस सिलेंडरों से ऑटो में अवैध गैस रिफिलिंग करने के मामले का भी खुलासा किया। मौके से 12 घरेलू गैस सिलेंडर और एक ऑटो जब्त किया गया।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि लुणियावास स्थित चेतक कॉलोनी में सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने सीताराम मालावत (36) निवासी खोह नागोरियान हाल चेतक कॉलोनी, को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 5.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके नेटवर्क और आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

इसके अलावा इंदिरा गांधी नगर सेक्टर-4 में पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों से ऑटो में अवैध गैस रिफिलिंग करते हुए प्रेम सिंह मीना (24) निवासी करौली, हाल इंदिरा गांधी नगर, को पकड़ा। मौके से 12 घरेलू गैस सिलेंडर और ऑटो जब्त किया गया।
पुलिस ने जब्त सिलेंडर जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) की टीम को सुपुर्द कर दिए। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here