एएसआई 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
52
ASI Arrested for Accepting ₹25,000 Bribe
ASI Arrested for Accepting ₹25,000 Bribe

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय की जयपुर नगर तृतीय टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए टोंक जिले के दत्तवास थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) गणेश नारायण चौधरी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय को शिकायत मिली थी कि परिवादी के खिलाफ दत्तवास थाना में दर्ज प्रकरण संख्या 50/26 में मदद करने तथा पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल लौटाने की एवज में आरोपी एएसआई 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई।

उप महानिरीक्षक द्वितीय जयपुर ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व तथा उप अधीक्षक पुलिस सुरेश कुमार स्वामी व टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई गणेश नारायण चौधरी को रिश्वत राशि लेते हुए धर दबोचा। एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here