जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नारी शक्ति के स्वाभिमान के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ सोमवार को प्रात: 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” रवाना होकर शहीद स्मारक तक जाएगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ प्रदेश कार्यालय पर हज़ारो की संख्या में आई मातृ शक्ति को संबोधित करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राज्यमंत्री मंजू बाघमार, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा भी उपस्थित रहेगी।
प्रदेशभर से बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बहनें भाग लेंगी। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्वयं सहायता समूह से पधारी महिलाए भी भाग लेगी। यह पदयात्रा नारी सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के समर्थन में एक सशक्त जन-आवाज के रूप में आयोजित की जा रही है।




















