150 मीटर के दायरे में मिले दो मजदूरों के शव

0
29

जयपुर। पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र के विधानसभा नगर में एक ही इलाके में करीब 150 मीटर के दायरे में दो मजदूरों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी है।

जानकारी के अनुसार पहली घटना में झारखंड निवासी राजेश पुत्र गोपाल का शव सड़क किनारे मिला। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

इसी दौरान घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर एक निर्माणाधीन मकान में बनी पानी की होदी में एक और मजदूर का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान अरुण पुत्र गिरेश भाई, निवासी बिहार के रूप में हुई। प्रारंभिक तौर पर पुलिस को आशंका है कि काम या आवाजाही के दौरान संतुलन बिगड़ने से अरुण पानी की होदी में गिर गया और दम घुटने से उसकी मौत हुई।

एक ही कॉलोनी में कम दूरी पर दो मजदूरों की मौत से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here