ब्रह्माकुमारी ने छेड़ा नशे के खिलाफ महाअभियान: मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप देकर किया सम्मानित

0
43
Brahma Kumaris launch a massive campaign against substance abuse.
Brahma Kumaris launch a massive campaign against substance abuse.

जयपुर। स्वर्गीय सरला झवर स्मृति संस्थान की ओर से ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम और मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों ने नशे को परिवार, समाज और युवा पीढ़ी के लिए घातक बताया।

उन्होंने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य खराब करता है, बल्कि रिश्तों और भविष्य को भी बर्बाद कर देता है। इस दौरान सभी ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।सरला झवर की सातवीं स्मृति दिवस पर शिक्षा के प्रति सोच को आगे बढ़ाते हुए 100 मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप, उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने बेहतर अंक लाकर संस्थान और परिजनों का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम में राखी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। संस्थान सचिव कुंजू झवर ने बताया कि सरला झवर को बालिका शिक्षा से विशेष लगाव था। इसी प्रेरणा से हर साल मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाती है। कार्यक्रम सचिव शिव शंकर ओझा ने कहा कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संस्थान नियमित रूप से ऐसे आयोजन करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here