जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को छह माह का सेवा विस्तार मिलने पर अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता ने शिष्टाचार भेंट कर बधाई दी। उन्होंने गौमाता का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान प्राकृतिक एवं जैविक खेती, गौ-संरक्षण और किसान कल्याण पर चर्चा हुई।
डॉ. गुप्ता ने ‘खेत से फॉर्च्यूनर तक’ विजन बताते हुए कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन, ब्रांडिंग, सर्टिफिकेशन और निर्यात से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देने तथा गौशालाओं को गोबर-गोमूत्र आधारित जैविक उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान-गौशाला-प्राकृतिक खेती-प्रोसेसिंग-ब्रांडिंग-एक्सपोर्ट की एकीकृत श्रृंखला से राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकती है।



















