ससुराल से लौटी दुल्हन बेटियां: सेवा भारती ने निभाई ‘पग फेरा’ की रस्म

0
34
Brides Return from Their In-Laws' Homes: Seva Bharati Performs the ‘Pag Phera’ Ritual
Brides Return from Their In-Laws' Homes: Seva Bharati Performs the ‘Pag Phera’ Ritual

जयपुर। सेवा भारती समिति जयपुर की ओर से 25 अप्रैल को अंबाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित 15वें श्री राम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधे नव दंपतियों का सहकार मार्ग स्थित सेवा भारती के प्रदेश कार्यालय ‘सेवा सदन’ में पगफेरा कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश को भोग अर्पित कर किया गया तथा विधिवत पूजा के बाद गणेश जी को विदा दी गई। श्री राम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (सालासर धाम) ने वधुओं को आशीर्वाद स्वरूप लिफाफे भेंट किए।

इस अवसर पर दुल्हनों की ‘पग फेरा’ रस्म भी पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई। परंपरा अनुसार जैसे विवाह के बाद बेटी को मायके बुलाया जाता है, उसी भाव के साथ 45 नवविवाहित जोड़ों को सेवा सदन आमंत्रित कर यह रस्म निभाई गई। सेवा भारती की महिला कार्यकर्ताओं ने नव दंपतियों को साड़ी, पैंट, शर्ट, मिठाई एवं लिफाफे भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद, मूलचंद सोनी (अखिल भारतीय प्रकाशन केंद्र), प्रमुख समाजसेवी नवल बगडिय़ा, गिरधारी लाल शर्मा, हरि कृष्ण गोयल, हनुमान सिंह भाटी, कैलाश शर्मा, सुमन बंसल, एस.पी. शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव दंपतियों को शुभाशीष प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान नव दंपतियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें यह महसूस ही नहीं हुआ कि उनका विवाह किसी सामूहिक सम्मेलन में हुआ है। अंत में नव दंपतियों से समाज सेवा से जुडऩे का आह्वान किया गया। सेवा भारती के विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी साझा की गई, जिस पर नव दंपतियों ने भी संगठन से जुडक़र समाजहित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here