July 27, 2024, 7:00 am
spot_imgspot_img

जीजा-साले ने किया महिला से सामूहिक दुष्कर्म

जयपुर। बस्सी थाना इलाके में जीजा-साले द्वारा एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि सहेली की आंखों के सामने आरोपित जीजा-साले ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं बचाने की कोशिश करने पर सहेली को भी बंधक बना लिया। दोनों सहेलियों के विरोध कर शोर मचाने पर दोनो आरोपी भाग निकले। इस संबंध में पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी बस्सी) फूलचंद ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी 27 वर्षीय की महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि वह बस्सी इलाके में रहकर नौकरी करती है। जो गत दिनों पहले रात वह साथ काम करने वाली सहेली के साथ सो रही थी। देर रात करीब एक बजे ठेकेदार अलीम अपने साले विशाल और दोस्त आरिफ के साथ आया। सोते समय तीनों आरोपियों ने उसको पकड़ लिया।

सहेली ने उसको छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे बांध दिया। इसके बाद सहेली की आंखों के सामने ठेकेदार अलीम और उसके साले विशाल ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सहेली के साथ आरिफ ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। आरोपियों के परिवार को बताने पर उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित सहेलियों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles