दो सूने मकानों पर नकबजनों ने साधा निशाना

0
271

जयपुर। खोरा बीसल थाना इलाके में अज्ञात नकबजनों ने दो सूने मकानों पर अपना निशाना सांधते हुए लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा कर अज्ञात नकबजनों की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित निवारु रोड, गणेश वाटिका में रहने वाले शंकर लाल 15 नवंबर को परिवार सहित किसी काम से बाहर गए हुए थे। तभी सूने मकान की रेकी करने के बाद अज्ञात नकबजन मैन गेट का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने और चांदी का मंगलसूत्र, ब्रेसलेट (200 ग्राम), पायजेब (250 ग्राम), चांदी का सिक्का (10 ग्राम) और 60 हजार रुपए चोरी कर ले गए।

वहीं दूसरी वारदात बालाजी विहार-6 में घटित हुई। बताया जा रहा है कि प्रमोद जांगिडु 20 नवंबर की शाम को परिवार समेंत घर से बाहर थे। इसी दौरान मैन गेट पर ताला लगा देख अज्ञात नकबजन ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखी सोने की तागडी (40 ग्राम), चेन (12 ग्राम), टिका, 7 जोडी ईयर रिंग, 4 अंगूठी (टोटल- 135 ग्राम) और 42 इंच का एलईडी टीवी भी चुराकर ले गए।

दोनो पीड़ितों को वारदात की जानकारी घर लौटने पर चली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल की सहायता से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकबजनों की तलाश शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here