नकबजनी और चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों को धर-दबोचा

0
111
Burglary and theft gang members arrested
Burglary and theft gang members arrested

जयपुर। खोराबीसल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकबजनी और चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों को धर-दबोचा है और उनके पास से 12 चोरी के सिलेंडर और वारदात में प्रयुक्त दो चोरी के दुपहिया वाहन भी बरामद किया है। इसके एक चोरी का माल खरीदने वाला भी शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित चोरी की बाइक से सुने और बंद मकानों की रैकी कर फिर वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि खोराबीसल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकबजनी और चोरी करने वाले गिरोह शातिर बदमाश 32 वर्षीय हरिराम रैगर निवासी खोराबीसल जयपुर,35 वर्षीय उम्मेद सिंह उर्फ बंटी निवासी चौमू हाल दौलतपुरा जयपुर,34 वर्षीय बाबूलाल मेहरा निवासी खोराबीसल जयपुर, 24 वर्षीय शुभम सैनी निवासी मुरलीपुरा,30 वर्षीय नरेन्द्र सैनी उर्फ नंदू उर्फ कालू निवासी मुरलीपुरा जयपुर और 30 वर्षीय विवेक शर्मा निवासी मुरलीपुरा जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी और नकबजनी की एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देना कबूला है। इसके अलावा आरोपित नरेन्द्र और शुभम मुरलीपुरा थाना हिस्ट्रीशीटर है और हरिराम रैगर खोराबीसल हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here