June 17, 2025, 5:12 pm
spot_imgspot_img

एसओजी की कार्रवाई: भर्ती में फर्जीवाड़ा कर पास हुए 65 सरकारी कर्मचारियों पर मामला दर्ज

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की ओर से पिछले 5 सालों में परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले 65 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से 31 के नाम भी जारी कर दिए गए हैं। सभी ने विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी हासिल कर ली थी। इनमें लैब सहायक,टीचर, पुस्तकालयाध्यक्ष शामिल हैं। जिन्होंने एग्जाम पास करने के लिए फेक डॉक्युमेंट और डमी कैंडिडेट का इस्तेमाल किया था। एसओजी की ओर से चार एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस और एसओजी राजस्थान जयपुर वीके सिंह ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पिछले 5 सालों में विभिन्न विभागों में की गई भर्तियों में एग्जाम देने वाले और नौकरी हासिल करने वाले दोनों व्यक्ति की जांच की। सरकारी नौकरी पर भर्ती किए गए कर्मचारियों के एज्यूकेशन डॉक्युमेंट और आवेदन के समय दिए गए आवेदन लेटर, फोटो, साइन आदि की जांच करने पर कुछ कर्मचारी संदिग्ध मिले। एसओजी की ओर से 6 जून 2024 को राजस्थान सरकार के सभी विभागों को निर्देश दिया गया।

इसके बाद 22 मार्च 2025 को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (बीकानेर) राजस्थान को इसकी जानकारी दी गई। 40 से अधिक विभागों ने कमेटियां बनाकर जांच की जा रही है। कमेटी की ओर से एसओजी को सूचनाएं दी जा रही है, जिसकी प्राथमिक जांच की जा रही है। जांच में निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान (बीकानेर) की ओर से अपने नेतृत्व में कमेटी गठित की गई।

कमेटी के आधार पर संभाग स्तर पर टीमें बनाई गई। डमी व फेक डिग्री के संबंध में जांच कर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपनी जांच में 297 कर्मचारियों को संदिग्ध मानते हुए रिकॉर्ड एसओजी को भेजा। एसओजी की ओर से अब तक 65 कर्मचारियों के खिलाफ सत्यापन के आधार पर कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

अजमल मीना

चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में लैब सहायक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2018-19 में हुआ था। कमेटी की ओर से जांच में डमी कैंडिडेट के जरिए चयन होना पाया गया।

मनराज मीना

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल लोरवाड़ा (सवाई माधोपुर) में लैब सहायक पद पर है। इसका चयन कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2018-2019 में हुआ था। कमेटी की ओर से जांच में डमी कैंडिडेट के जरिए चयन होना पाया गया।

नवीन कुमार नेहरा

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बांसबुर्जा नगर (डीग) में शारीरिक शिक्षा अध्यापक के पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित शारीरिक शिक्षा ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 2018 में हुआ था। कमेटी की ओर से जांच में फोटो मिलान नहीं होना पाया गया।

खुशराज सिंह मीना

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल देबावास (जालोर) में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 2018 में हुआ था। कमेटी की ओर से जांच में फोटो मिलान नहीं होना पाया गया।

मुकेश कुमार चौधरी

राजकीय गर्ल्स उच्च प्राथमिक स्कूल थौबउ (जालोर) में शारीरिक शिक्षा अध्यापक के पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 2018 में हुआ था। कमेटी की ओर से जांच में फोटो मिलान नहीं होना पाया गया।

विजय कुमार मीना

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बागरी नगर (पाली) में कनिष्ठ सहायक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 2018 में हुआ था। कमेटी की ओर से जांच में फोटो मिलान नहीं होना पाया गया।

सुरेश कुमार

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल डायल (जालोर) में कनिष्ठ सहायक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 2018 में हुआ था। कमेटी की ओर से जांच में फोटो और साइन मिलान नहीं होना पाया गया।

ओमप्रकाश

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बंधा (जालोर) में टीचर लेवल-1 पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित अध्यापक लेवल-1 भर्ती परीक्षा 2018 में हुआ था। कमेटी की ओर से जांच में फोटो और साइन मिलान नहीं होना पाया गया।

मनोहर लाल

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल टांपी (जालोर) में लैब सहायक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2018-19 को हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो और साइन मिलान नहीं होना पाया गया।

श्रवण कुमार

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल होती गांव (जालोर) में कनिष्ठ सहायक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 2018 को हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो और साइन दोनों मिलान नहीं होना पाया गया।

अरुण कुमार विश्नोई

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गलिफा (जालोर) में कनिष्ठ सहायक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 2018 को हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो और साइन दोनों मिलान नहीं होना पाया गया।

रावताराम

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मालवाड़ (जालोर) में लैब सहायक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2018-19 को हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो और साइन दोनों मिलान नहीं होना पाया गया।

ओमप्रकाश विश्नोई

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल धरणावास (जालोर) में टीचर लेवल-1 पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित अध्यापक लेवल-1 भर्ती परीक्षा 2018 को हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो मिलान नहीं होना पाया गया।

अनोप राम विश्नोई

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल धरणावास (जालोर) में टीचर लेवल-1 पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित अध्यापक लेवल-1 भर्ती परीक्षा 2018 को हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो और साइन मिलान नहीं होना पाया गया।

बलवंत सिंह

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सदगांव (सांचौर) में लैब सहायक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2018-19 को हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो और साइन दोनों मिलान नहीं होना पाया गया।

कैलाश कुमार

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल दादुसन (सांचौर) में शारीरिक शिक्षा अध्यापक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित शारीरिक शिक्षा ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 2018 को हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो मिलान नहीं होना पाया गया।

अनिल कुमार

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल हांडेतर (सांचौर) में लैब सहायक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2018-18 को हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो और साइन दोनों मिलान नहीं होना पाया गया।

दीपा राम

राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मारूखेड़ा (सांचौर) में शारीरिक शिक्षा अध्यापक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित शारीरिक शिक्षा ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 2018 को हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो मिलान नहीं होना पाया गया।

प्रमा बाई

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पाथमेड़ा (सांचौर) में कनिष्ठ सहायक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 2018 में हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो और साइन मिलान नहीं होना पाया गया।

पिंकी कुमारी

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल प्रतापपुरा (सांचौर) में कनिष्ठ सहायक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 2018 में हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो मिलान नहीं होना पाया गया।

राजूराम सारण

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल फालना (पाली) में शारीरिक शिक्षा अध्यापक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित शारीरिक शिक्षा ग्रेड-3 परीक्षा 2018 को हुआ था। कमेटी जांच में फोटो मिलान नहीं होना पाया गया।

सुरेश कुमार

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कोटड़ा (सांचौर) में शारीरिक शिक्षा अध्यापक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित शारीरिक शिक्षा ग्रेड-3 परीक्षा 2018 को हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो मिलान नहीं होना और बीएड की डिग्री संदिग्ध होना पाया गया।

विक्रम सिंह

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल जानेवा (नागौर) में टीचर लेवल-1 पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित अध्यापक लेवल-1 भर्ती परीक्षा 2018 को हुआ था। कमेटी जांच में फोटो मिलान नहीं होना पाया गया।

रूपेन्द्र सिंह चौधरी

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गरवालिया (पाली) में शारीरिक शिक्षक अध्यापक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित शारीरिक शिक्षा अध्यापक परीक्षा 2022 को हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो और साइन दोनों का मिलान नहीं होना पाया।

नरेश प्रताप

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल विछावादी सांकरना (जालोर) में शारीरिक शिक्षक अध्यापक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 को हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो मिलान नहीं होना पाया गया है।

सुनील विश्नोई

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल टांपी (जालोर) में लैब सहायक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित प्रयोगशाला सीधी भर्ती परीक्षा 2022 को हुआ था। कमेटी जांच में फोटो और साइन का मिलान नहीं होना पाया गया।

रिडमल राम

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल जलीना कलान (सांचौर) में शारीरिक शिक्षा अध्यापक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 को हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो और बीएड डिग्री संदिग्ध होना पाया।

पाबूराम विश्नोई

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल आगार (सांचौर) में शारीरिक शिक्षक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो मिलान नहीं होना पाया गया।

सुशीला

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल किलूपिया (सांचौर) में शारीरिक शिक्षक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो मिलान नहीं होना पाया गया।

मनोज कुमार

राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल रोहिणा (नागौर) में टीचर लेवल-1 विशेष शिक्षक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित अध्यापक लेवल-1 विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 में हुआ था। कमेटी जांच में फोटो मिलान नहीं होना पाया गया।

दिनेश सारण

राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल रामदड़ी का गाला ओगाला फागलिया (बाड़मेर) में शारीरिक शिक्षक पद पर है। इसका चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 को हुआ था। कमेटी की जांच में फोटो और साइन दोनों का मिलान नहीं होना पाया गया।

डीआईजी परिस देशमुख ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा एसआईटी गठन के पश्चात् एसआईटी हेल्पलाइन का गठन किया गया। जिसमें एसआईटी हेल्पलाइन के मोबाईल नम्बर 9530429258 जारी किये गये। एसआईटी हेल्पलाइन के उपरोक्त नम्बर पर काफी संख्या में डमी व फर्जी डिग्रियों से संबंधित परिवाद प्राप्त हुए थे।

राजस्थान में सार्वजनिक भर्ती परीक्षाओं में डमी और फर्जी डिग्रियों की समस्या की व्यापकता को ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार से विभागवार विगत पांच वर्षों में हुई भर्तियों में कार्मिकों के की ओर से 6 जून 2024 को राजस्थान सरकार के समस्त विभागों को पत्र जारी कर गत 5 वर्ष में हुई भर्तियों के कार्मिकों के सत्यापन के संबंध में लिखा गया। इसी जांच के कम में निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर द्वारा अपने नेतृत्व मे कमेटी गठित की गई थी।

जिस पर एसओजी राजस्थान जयपुर द्वारा अब तक 65 कार्मिकों के विरूद्ध सत्यापन के आधार 4 प्रकरण पंजीबद्ध किये है। यह प्रकरण में व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 व 2022,वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022, अध्यापक लेवल-1 भर्ती परीक्षा 2018, प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2018-19, शारीरिक शिक्षा ग्रेड-टीआई भर्ती परीक्षा 2018 व 2022, पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती परीक्षा 2018, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2018, अध्यापक लेवल-1 विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 और प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 से संबंधित है। भविष्य में विभागवार गठित समितियों द्वारा अपनी कार्यवाही सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाए गए कार्मिकों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर इसकी जांच की जाएगी एवं दोषी पाये जाने पर प्रभावी विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles