कैटरकॉन इंडिया : 1000 करोड़ से अधिक के एमओयू बने सबसे बड़ा आकर्षण

0
50

जयपुर। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटरर्स (एफएआईसी) एवं जयपुर कैटरिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कैटरकॉन इंडिया 2026 का सोमवार को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में सफल समापन हुआ। सम्मेलन में देशभर से 3,000 से अधिक प्रतिनिधियों और 500 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया। आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि 1000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश संबंधी एमओयू रही।

सम्मेलन में ज्ञानवर्धक सत्र, तकनीकी कार्यशालाएं, बिजनेस नेटवर्किंग और आधुनिक हॉस्पिटैलिटी व फूड सर्विस तकनीकों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहीं। एफएआईसी अवॉर्ड्स-2026 के तहत 18 राज्यों की 16 श्रेणियों में उत्कृष्ट कैटरर्स को सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने उद्यमिता और नेतृत्व पर विचार साझा किए, जबकि डॉ. वी. पसुपति ने खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रबंधन पर तकनीकी सत्र लिया।

एफएआईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ने आयोजन को भारतीय कैटरिंग उद्योग के विकास की नई दिशा बताया। मानद वरिष्ठ महासचिव किरीट बुधदेव ने इसे सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान का नया मंच बताया, जबकि उपाध्यक्ष सुनील सोनखिया ने आयोजन की सफलता का श्रेय सभी प्रतिनिधियों, प्रदर्शकों और सहयोगी संस्थाओं को दिया।

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आधुनिक किचन उपकरण, फूड प्रोसेसिंग तकनीक, पैकेजिंग, सॉफ्टवेयर और हॉस्पिटैलिटी समाधान प्रदर्शित किए गए। “फॉर द कैटरर्स, बाय द कैटरर्स” और “वॉक टुगेदर, ग्रो टुगेदर” की थीम के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here