आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊराम महाराज का चालिहा महोत्सव 21 मई से प्रारंभ

0
363
Kartik Mahotsav at Sri Amrapur Sthan
Kartik Mahotsav at Sri Amrapur Sthan

जयपुर। आस्था का पावन केंद्र श्री अमरापुर दरबार में श्री प्रेम प्रकाश मंडल पंथ के संस्थापक आचार्य सद्गुरु टेऊराम महाराज का चालिहा महोत्सव 21 मई से 30 जून तक मनाया जाएगा। जिसमें अनेक धार्मिक अनुष्ठान के साथ सेवा कार्य किए जाएंगे।चालिहा महोत्सव के तहत मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन सुबह -शाम हवन-यज्ञ,पूजा पाठ ,सतनाम साक्षी मंत्र के जाप के साथ चालिहा पाठ का आयोजन किया जाएगा।

संत मोनू महाराज ने बताया कि चालीस दिवसीय इस महोत्सव में 21 मई को प्रात 6 बजे मंदिर प्रांगण में संतो एवं ब्राह्मणों के सानिध्य में प्रतिदिन विधिवत पूजा अर्चना कर सभी भक्तों को रोली-मोली बांधकर चालिहा अनुष्ठान प्रारंभ कराया जाएगा।प्रात साढ़े 5 से साढे 6 तक प्रतिदिन 40 मिनट तक हवन यज्ञ का अनुष्ठान होगा। सुबह : 7 से साढ़े 8 बजे तक प्रार्थना, सतगुरु टेऊराम महिमा गुणगान, सामूहिक चालिहा का पाठ , सायंकाल 5 से 7 भजन, संकीर्तन, सत्संग, सामुहिक चालीसा का पाठ सतनाम साक्षी मंत्र जाप, आरती कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएंगे। 40 दिन गुरु महाराज की पावन समाधि स्थल पर ऋतु पुष्पों से श्रृंगार किया जाएगा।

इन नियमों का करना होगा पालन, 30 जून को होगा महोत्सव का समापन

संत मोनू महाराज ने बताया कि चालिहा महोत्सव में चालीस दिन निषिद्ध पदार्थो का सेवन करना वर्जित है। 40 दिन तक दोनो समय भक्तगण अपने-अपने घरों में 40 मिनट तक गुरु मंत्र का जाप और आरती करें। चालीहा साहब की पूर्णाहुति मंदिर प्रांगण में 30 जून को सुबह 7 बजे तुलसी पत्र खाकर की जाएगी।इसी के साथ सद्गुरु टेऊंराम महोत्सव का समापन होगा। इस दिन प्रात 5 बजे गुरु महाराज के जन्मोत्ससव पर अनेक पंडितों,ब्राह्मणों को गंगा जल,अनेक फलों के रस एवं पंचामृत से अभिषेक कराया जाएगा। जिसके पश्चात हवन यज्ञ अनुष्ठान ,अखंड ज्योत एवं तुलसी पत्र खाकर चालीहे साहब की पूर्णाहुति होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here