कल्चरल कार्निवाल हेरिटेज फेस्ट में बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य का जादू बिखेरा

0
380

जयपुर। हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के सबसे बड़े कल्चरल कार्निवाल हेरिटेज फेस्ट का शुक्रवार को समापन हुआ। यह फेस्ट 29 जनवरी से शुरू हुआ जिसकी थीम रामायण पर रख गई थी। हेरिटेज फेस्ट में जयपुर के अलग अलग स्कूलों के हजारों बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कियाद्य इस कल्चरल कार्निवाल का उद्देश्य है बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़नाद्य फेस्ट के आखिरी दिन शास्त्रीय नृत्य प्रतयोगिता हुई।

जिसमे बच्चों ने कत्थक, ओडीसी, भरतनाट्यम, मोहिनियट्टम, मणिपुरी, कुचिपुड़ी, कथकली और सात्रिया परफॉर्म किया। इनकी थीम रही पुराण, रामायण और महाभारत द्य सबसे ख़ास बात ये थी फेस्ट के स्टेज समापन समारोह में न्यूजीलैंड से भी मेहमान आये थे । जिन्होंने इस फेस्ट के द्वारा भारतीय संस्कृति को बहुत करीब से जाना।

निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना मनीषा गुलयानी, मंजरी किरण, तरुणा व्यास और निकिता मुद्गल थी। उन्होंने बच्चों के शास्त्रीय नृत्य की बहुत तारीफ़ की साथ ही उनकी हौसला अफजाई भी की।

मंदिर के अध्यक्ष अमितासन ने बच्चों के शास्त्रीय नृत्य की कला को बहुत सराहा और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दियाद्य हरे कृष्ण मूवमेंट के हेरिटेज फेस्ट में में डांस, म्यूजिक, रंगोली, राम लीला ड्रेस,भजन गायन आदि बहुत सारी प्रतियोगिताएं करवाई गई।

इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सात अप्रैल को पुरस्कारों से सम्मान्नित किया जाएगा। विजेताओं को 6 लाख तक के पुरस्कार दिए जायेंगे। इस फेस्ट के माध्यम से बच्चे भारतीय मूल्यों और संस्कृति के बारे में गहराई से जान पाएंगे । साथ ही वो अपनी आध्यात्मिक उन्नति भी कर पायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here