राजस्थान का पहला जेनरेटिव एआई कैंपस शुरू करेगा वीजीयू जयपुर

0
52
VGU Jaipur to launch Rajasthan's first generative AI campus.
VGU Jaipur to launch Rajasthan's first generative AI campus.

जयपुर। राजस्थान के उच्च शिक्षा क्षेत्र में पहली बार विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (वीजीयू), जयपुर ने गूगल क्लाउड के साथ मिलकर राज्य का पहला जेनरेटिव एआई कैंपस लॉन्च करने की घोषणा की है। इस पहल के तहत विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंट ऑटोमेशन को शिक्षा, शोध और नवाचार के केंद्र में रखा जाएगा।

इस पहल से विश्वविद्यालय के 19,000 से अधिक छात्र, फैकल्टी और स्टाफ लाभान्वित होंगे। साथ ही 10,000 से अधिक छात्रों को जेमिनी एंटरप्राइज फॉर एजुकेशन की सुविधा मिलेगी, जिससे वे रिसर्च, कंटेंट क्रिएशन, कोडिंग, डेटा एनालिसिस और प्रोजेक्ट-आधारित लर्निंग में अत्याधुनिक जेनरेटिव एआई टूल्स का उपयोग कर सकेंगे।

एआई कैंपस के तहत इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, मैनेजमेंट, लॉ, डिजाइन, हेल्थ साइंसेज, लिबरल स्टडीज और मीडिया जैसे विभिन्न विषयों में एआई आधारित शिक्षा और शोध को बढ़ावा दिया जाएगा। विश्वविद्यालय का लक्ष्य खुद को एक ‘एआई-फर्स्ट यूनिवर्सिटी’ के रूप में स्थापित करना है, जहां पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति, अनुसंधान और उद्योग सहभागिता में एआई को शामिल किया जाएगा।

इस साझेदारी के तहत गूगल क्लाउड के सहयोग से एक इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बी.टेक. प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा। चार वर्षीय इस पाठ्यक्रम में छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और उभरती तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को चार गूगल क्लाउड सर्टीफिकेशन्स, गियर क्रेडेंशियल्स और डीपमाइंड एआई करिकुलम के विशेष मॉड्यूल्स प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

विश्वविद्यालय परिसर में एक समर्पित गूगल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (सीओई) भी स्थापित किया जाएगा, जहां लाइव लैब्स, इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स, हैकाथॉन, रिसर्च प्रोग्राम और इमर्सिव लर्निंग के माध्यम से छात्रों को वास्तविक दुनिया की एआई चुनौतियों पर काम करने का अवसर मिलेगा।

वीजीयू के सीईओ ओंकार बगारिया ने कहा, “राजस्थान का पहला जेनरेटिव एआई कैंपस शुरू करना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गूगल क्लाउड के साथ यह साझेदारी छात्रों को विश्वस्तरीय तकनीकी कौशल, इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन और अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करेगी, जिससे वे भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए तैयार होंगे।”

गूगल इंडिया में इंडिया हेड, एडटेक और एजुकेशन वैभव कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “हम वीजीयू के साथ साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें गूगल क्लाउड के डिजिटल कैंपस ऑन गूगल क्लाउड (डीसीजीसी 4.0) कार्यक्रम से जोड़ने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य छात्रों और शिक्षकों को एआई कौशल से सशक्त बनाना है। हम वीजीयू के साथ मिलकर इस पहल को लंबे समय तक आगे बढ़ाने और इसके सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उच्च शिक्षा में एआई आधारित परिवर्तन की दिशा में यह पहल राजस्थान के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है। 19,000 से अधिक लाभार्थियों, 10,000 से अधिक छात्रों को जेनरेटिव एआई की पहुंच और उद्योग-समर्थित पाठ्यक्रम के साथ वीजीयू का यह एआई कैंपस राज्य में तकनीक आधारित शिक्षा का नया मानदंड स्थापित कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here